Saturday, February 14, 2026

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने तोड़ा दम

Must Read

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने तोड़ा दम

कोरबा। संजीवनी एक्सप्रेस में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये जा रहे ढेलवाडीह निवासी ग्रामीण की बीच रास्ते में मौत होने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली की मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत ढेलवाडीह निवासी प्रताप सिंह 42 वर्ष पिता सिदार सिंह की हालत कल सुबह एकाएक बिगडऩे लगी। उसके शरीर के अंगों में लगातार पीड़ा होने के कारण उसके परिजन उसे उपचार के लिए संजीवनी वाहन में लेकर कोरबा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे देखते ही परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्याय से मिली सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने एक ओर जहां शून्य पर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं दूसरी ओर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी दाउद कुजूर ने बताया कि मृतक के पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही उसकी मौत के कारणों खुलासा हो सकेगा। इसके लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This