अधिकांश बसों में चस्पा नहीं है किराया सूची, यात्रियों को हो रही परेशानी
कोरबा। ट्रांसपोर्ट से चलने वाली छोटी या लंबी दूरी की बसों में किराया सूची परिवहन विभाग की ओर से चस्पा नहीं की जा रही है। इससे यात्रियो को परेशानी हो रही है।यात्रियों की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने कोरबा से अलग अलग स्थानों तक जाने वाली बसों में किराया सूची चस्पा करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक सूची चस्पा नहीं की गई है। कोरबा से चांपा, रायगढ़, कोरबा से कटघोरा अंबिकापुर, कोरिया और कोरबा से कटघोरा के रास्ते बिलासपुर तक यात्री बसें चलती हैं। लेकिन अधिकांश बसों किराया सूची नहीं है। इससे कुछ खलासी और ड्राइवर आपस में सांठगांठ कर यात्रियों से अधिक कराया वसूल करते हैं। यात्रियों को कराया पर्ची भी प्रदान नहीं कर रहे हैं। ताकि परिवहन विभाग को लिखित शिकायत कर सकें। कोरबा से कटघोरा तक की सफर करने पर कुछ ऑपरेटर 40 रुपए तक ले रहे हैं। कोरबा- चांपा की यात्रा पर कुछ ऑपरेटर 70 रुपए तक वसूल रहे हैं। जबकि निर्धारित किराया 60 रुपए से कम है। इसकी सूचना परिवहन विभाग को भी है। पिछले दिनों जिला परिवहन अधिकारी ने कोरबा से चलने वाली सभी यात्री बसों में किराया सूची चस्पा कराने की बात कही थी। लेकिन अभी तक सूची नहीं लगी है।
![]()

