Friday, February 6, 2026

अधिकांश स्कूलों में नहीं है बाउंड्रीवाल, खतरे में सुरक्षा, अभिभावकों की शिकायत के बाद भी समस्या पर पहल नहीं

Must Read

अधिकांश स्कूलों में नहीं है बाउंड्रीवाल, खतरे में सुरक्षा, अभिभावकों की शिकायत के बाद भी समस्या पर पहल नहीं

 

कोरबा। जिले के अधिकांश स्कूलों में पर्याप्त सुविधा नहीं होने की वजह से अभिभावकों ने जिला शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है। लेकिन शिकायत का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। यह स्थिति तब है जब जिला प्रशासन या प्रदेश सरकार के पास स्कूलों को लेकर राशि की कमी नहीं है। खासकर अहाता विहीन स्कूलों की सुरक्षा खतरे में है। स्कूल के भू-खंड में अवैध कब्जा और बाउंड्रीवाल के अभाव में विद्यार्थियों को भाग-दौड़ खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, हॉकी सहित अन्य खेलों के खेलने में असुविधा हो रही है। इससे उत्कृष्ट खिलाड़ी भी अपनी स्पर्धा को बेहतर नहीं कर पा रहे हैं और जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। कोरबा जिले में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी के लगभग 2300 सरकारी स्कूल संचालित हैं। इसमें से लगभग एक तिहाई स्कूलों में बाउंड्रीवाल की सुविधा तक नहीं है। सबसे अधिक प्राथमिक स्कूल में आहात विहीन है। जिला प्रशासन ने नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जर्जर स्कूलों की मरमत और बाउंड्रीवाल की सुविधा दुरूस्त करने का निर्णय लिया था। शिक्षा सत्र शुरू हो गए और अब आधा सत्र गुजर गया है, लेकिन बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं कराया जा सका है। बगैर अहाता वाले स्कूल के भूखंड पर अवैध कब्जाधारियों की नजर बनी हुई है। जमीन से जुड़े कारोबारियों ने कई स्कूल के आसपास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कर कब्जा कर लिया है। इससे स्कूल और खेल मैदान का दायरा सिमटता जा रहा है। बच्चों के खेल-कूद के लिए जगह कम पड़ रही है। दूसरी तरफ खुले मैदान में खेल-कूद करने वाले बच्चों को मवेशी सहित अन्य जानवरों के हमला करने का डर सता रहा है।बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर साल कार्ययोजना बनाई जाती है। शिक्षा सत्र गुजर जाने के बाद भी योजना पर अमल नहीं होती है। इसकी वजह से अभिभावकों में निराशा है। इस व्यवस्था के कारण कुछ स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट भी आने लगी है।
बॉक्स
चोरी की हो चुकी है घटनाएं
सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में असामाजिक तत्वों की नजर इन स्कूलों पर है। कई स्कूलों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इससे विभाग को लाखों रुपए को नुकसान हुआ है। चोरी की घटना के बाद से इन स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा भी छीन गई है। गौरतलब है कि सर्वमंगला नगर दुरपा स्थित स्कूल में कुछ माह में पहले कंप्यूटर सहित अन्य शिक्षा सामाग्रियों की चोरी हुई थी। बावजूद इसके विभागीय अफसर इसे लेकर गंभीर नहीं है। स्थिति यह है कि बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य की प्रक्रिया अब शुरू करने पर भी विद्यार्थियों को वर्तमान शिक्षा सत्र में सुविधा मिलना संभव नहीं है। हालांकि इससे नए शिक्षा सत्र के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This