Wednesday, February 25, 2026

अनाथ मासूमों ने आपदा राशि की लगाई गुहार, सिर से उठ चुका है माता-पिता का साया

Must Read

कोरबा। पहले पिता का साथ छूटा और फिर प्रकृति के कहर से मां मौत के मुंह में समा गई। माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई चार बेटियां अब दाने-दाने को मोहताज है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सीतामढ़ी निवासी कलिन्द्री यादव अपने पति की मौत के बाद 4 बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी। पुत्री सिम्मी, स्नेहा, मुस्कान, आस्था ने कलेक्टर से मिलकर शासन के द्वारा दिए जाने वाले आपदा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है। मासूमों के सामने जीवन-यापन का ऐसा संकट खड़ा हो गया है, जिसे चाहकर हल नहीं कर पा रहें है। चार साल से सरकारी मदद का इंतजार करने की बाद भी जब कुछ नहीं हुआ, तो कलेक्टर के सामने अपना दुख-दर्द बयान किया। गत 1 अप्रैल 2018 को आंधी-तूफान में घर का छज्जा गिरने से दबकर कलिन्द्री की भी मृत्यु हो गई। मां की मृत्यु के बाद चारों नाबालिक बच्चे अनाथ हो गए। पीड़ितों के मुताबिक 3 साल तक मामला लटका रहा।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This