Tuesday, February 17, 2026

अनुपम तिवारी अपर कलेक्टर और रोहित कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर का जिम्मा, पाली और करतला जनपद सीईओ का तबादला

Must Read

अनुपम तिवारी अपर कलेक्टर और रोहित कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर का जिम्मा, पाली और करतला जनपद सीईओ का तबादला

कोरबा। राज्य शासन ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें कोरबा को दो नए अधिकारी मिले हैं। बलौदा बाजार भाटापारा जिले के अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी को कोरबा पदस्थ किया है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसी तरह जशपुर से 2021 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी रोहित कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर के पद पर कोरबा भेजा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय, के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एक जिले में 3 वर्ष से अधिक समय से जमे 24 जनपद अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कोरबा जिले में पदस्थ पाली जनपद पंचायत के सीईओ भूपेंद्र कुमार तथा करतला जनपद पंचायत सीईओ एमएस नागेश का तबादला बलरामपुर जिला कर दिया गया है। इनके स्थान पर पाली में प्रेम सिंह मरकाम और करतला में संजय कुमार राय नए सीईओ पदस्थ किए गए हैं। इनके अलावा राज्य के 22 अन्य जनपदों के सीईओ भी प्रभावित हुए हैं जिनकी पदस्थापना बदली गई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This