Wednesday, March 12, 2025

अपने दुधमुंहे बच्चे को दांत से काटकर किया जख्मी

Must Read

अपने दुधमुंहे बच्चे को दांत से काटकर किया जख्मी

कोरबा। कोरबी चौकी क्षेत्र में पांच दिन के बच्चे के हाथ-पैर दांत से काटकर मां फरार हो गई। इस घटना ने आसपास के लोगों को चौंका दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पसान पुलिस थाना के अंतर्गत कोरबी चौकी क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर स्थित सलाईगोट भुजंगकछार में इस घटना को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। बताया गया कि 6 सितंबर की रात्रि को सलाइगोट में रहने वाले मोतीराम और उसकी पत्नी कौशल्या बैगा ने भोजन किया और अपने कक्ष में सो गए। सुबह लगभग 4 बजे निर्दयता की पराकाष्ठा तब हो गई जब कौशल्या ने अपनी 5 दिन की दूधमुंही बच्ची के हाथ-पैर को बुरी तरह से दांत से काट दिया। उसे लहूलुहान करने के साथ निर्मोही माता यहां से भाग खड़ी हुई। मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उन्होंने शिशु को रोते हुए पाया। माजरा क्या है यह समझने के लिए उस कक्ष में पहुंचे जहां कौशल्या और उसका शिशु मौजूद था। बालिका की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए। उसके हाथ-पैर से रक्त बह रहा था और वह बुरी तरह से आसपास में तलाश करने पर उसकी मां नहीं मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

Loading

Latest News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से होली मनाने की हेतु सभी से किया गया आग्रह,शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने,...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से होली मनाने की हेतु सभी से किया...

More Articles Like This