अपहृत किशोरी का किया गया रेस्क्यू
कोरबा। बहन की सहेली किशोरी को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर एक शादीशुदा युवक ने अगवा कर अपने घर पर रख लिया। सूचना पर पुलिस ने अपहृत किशोरी को रेस्क्यू किया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी दीपका थाना अंतर्गत कृष्णानगर निवासी एक लडक़ी की सहेली है। उस लडक़ी के भाई संतोष रोहिदास (25) ने किशोरी से दोस्ती की। फिर उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया। किशोरी पहुंची तो वह उसे अपने घर में जबरन रख लिया। दूसरी ओर किशोरी के लापता होने पर उसके परिजन ने खोजबीन की। उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे छुड़ाया।
![]()




























