Friday, February 13, 2026

अब बोर्ड के बच्चों को होने लगा परिणाम का इंतजार

Must Read

अब बोर्ड के बच्चों को होने लगा परिणाम का इंतजार

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ ही दिनों में घोषित होने वाला है। इस बात की पूरी संभावना है कि ये परिणाम आगामी 9 या 10 मई को घेाषित किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तारीख फाइनल नहीं हुआ है। रिजल्ट जारी करने के लिए निर्वाचन आयोग से भी अनुमति मांगी गई थी। अनुमति भी मिल गई है। हालांकि प्रदेश में सात मई को कई लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुए है। इसको देखते हुए अभी रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं, अब मतदान के बाद जल्द रिजल्ट के आसार है। परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल परीक्षा परिणाम कब घोषित होगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This