अमरैय्यापारा में जल भराव की समस्या

Must Read

अमरैय्यापारा में जल भराव की समस्या

कोरबा। वर्षा ऋतु में विभिन्न वार्डों में पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह की स्थिति वार्ड क्रमांक 12 शारदाविहार के अमरैय्यापारामें बनी हुई है। यहां के एक हिस्से में सडक़ की दुर्गति के साथ जल जमाव की समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले दो वर्षों से मौजूद इस परेशानी को लेकर नागरिकों ने न केवल पार्षद बल्कि आयुक्त व महापौर को भी अवगत कराया था, लेकिन निराकरण पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि इस वर्ष भी बारिश होने के साथ यहां मुख्य सडक़ पर पानी का जमाव हो जाता है। ऐसे में रिहायसी क्षेत्र के लोगों के साथ यहां से आवाजाही करने वाला वर्ग परेशान होता है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यहां की समस्या का पता होने पर भी नगर निगम द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This