Saturday, February 28, 2026

अय्यप्पा स्वामी मंदिर में में मनाया गया मंडल पूजा महोत्सव

Must Read

अय्यप्पा स्वामी मंदिर में में मनाया गया मंडल पूजा महोत्सव

कोरबा। सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी स्थित श्री अय्यप्पा (शनिश्वर) स्वामी मंदिर में गुरुवार को मंडल पूजा महोत्सव मनाया गया। देर शाम पवित्र अठारह सीढ़ी पूजा, आतिशबाजी के पश्चात 41 दिवसीय इस पूजा का समापन हो गया। पूजा के लिए सुबह से अनुष्ठान शुरू हो गया था। दोपहर में महाप्रसाद (भंडारा) में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। मान्यता है कि मंडल पूजा महोत्सव में 41 दिवसीय कठिन साधना करने वाले यजमानों को पवित्र सीढ़ी पूजा का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसलिए लोग इसके लिए नि:स्वार्थ भाव से साधना कर रहे थे। मंडल पूजा महोत्सव 16 नवंबर से शुरू हुआ था। उसके बाद पूजा का 12वां दिन 27 नवंबर को मनाया गया। श्री अय्यप्पा सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश सीएस ने बताया कि पूजा के प्रारंभ में प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद निर्माल्य दर्शन के बाद गणपति हवन, कलशाभिषेक, उषा पूजन, मध्यान्ह पूजा, नाग पूजा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूजा करने वालों की कतार लगी रही। शाम को दीप आराधना पुष्पाभिषेक, आतिशबाजी के बाद पवित्र अठारह सीढ़ी की पूजा मंदिर के पुजारी ने शुरू की। करीब 25 मिनट तक चलने वाली इस पूजा में मलयाली समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This