Friday, February 6, 2026

अलग अलग क्षेत्र में हुई मारपीट

Must Read

अलग अलग क्षेत्र में हुई मारपीट

कोरबा। दर्री क्षेत्र के झाबू नवागांव में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर दी। घटना में झाबू नवागांव डेम के नीचे रहने वाले बोधराम यादव को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने साथी तेजभान गोस्वामी और इतवार दास के साथ गुम भैस को ढूंढने गया था। वापस लौटते समय बहादूर यादव, इंद्रपाल यादव व रामगिरी गोस्वामी ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट कर दिया। घटना में बोधराम को चोटें आई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की गई है। इस कारण पुराना विवाद बताया गया है। इसी प्रकार कटघोरा क्षेत्र के ग्राम सलोरा में दो युवक शराब के नशे में घर घुसकर मां-बेटे की पिटाई कर दी। घटना में गांव में रहने वाले सावित्री बाई केंवट व उसके पुत्र को चोटें आई है। पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीडि़ता ने गांव में रहने वाले नागेश कुमार केंवट और अविनाश काठले है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों ने रात 11 बजे घर आए। दरवाजा को धक्का दिया और केबल तार से मारपीट की है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This