Tuesday, February 17, 2026

अलग अलग सडक़ हादसे में चार घायल

Must Read

अलग अलग सडक़ हादसे में चार घायल

कोरबा। बांगो क्षेत्र के ग्राम लमना टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दिया। हादसे में कार में सवार बुजुर्ग दंपति व उसका पुत्र घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ग्राम भाडी जिला कोरिया निवासी आयुष राजपूत परिवार के साथ बिलासपुर से बैंकुठपुर जा रहे थे। ग्राम लमना टोल प्लाजा के ब्रेकर पास पहुंचे थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार क्रमांक सीजी 10 एएन 0784 को ठोकर मार दिया। चालक कार को संभाल नहीं सका और अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में आयुष उसकी मां अनामिका राजपूत व पिता गिरिश चंद्र राजपूत घायल हो गए। गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह बांगो क्षेत्र अंतर्गत गुरसिंया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने खाली सिलेंडर लोड ट्रक को ठोकर मार दिया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। तिल्दा खपरी बंजारी जिला रायपुर निवासी मनोज दांगी ड्रायवरी का काम करता है। वह देवगिरी इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट का ट्रक क्रमांक जीजे 05 सीयू 8114 में नागपुर, चिरमिरी से खाली सिलेंडर लोड तिल्दा खापरी बंजारी के लिए निकला था। इस दौरान मार्ग पर हादसा हुआ।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This