Saturday, February 14, 2026

अवैध धान खरीदी पर रोक लगाने प्रशासन अलर्ट

Must Read

अवैध धान खरीदी पर रोक लगाने प्रशासन अलर्ट

कोरबा। नवबंर के दूसरे पखवाड़े से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो रही है। इसे लेकर किसान और प्रदेश सरकार अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच खेतों में धान की बालियां लहलहा रहीं हैं। इस साल बारिश सामान्य होने से हर खेत में धान है। बालियों में दाने भी भरपूर है। किसानों को उम्मीद है कि इस साल बम्पर पैदावार होगी। इस बीच प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी अवधि के दौरान धान खरीदी से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की नोडल अधिकारियों के रूप में नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत अनुविभाग कोरबा हेतु एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, अनुविभाग कटघोरा हेतु रोहित कुमार सिंह, अनुविभाग पोड़ी-उपरोड़ा हेतु तुलाराम भारद्वाज तथा अनुविभाग पाली हेतु सीमा पात्रे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। धान खरीदी केंद्रों में अन्य राज्यों के अवैध धान की आवक/विक्रय के रोकने के लिए एवं कोचिंयों/बिचौलियों से अवैध धान खरीदी पर सतत् निगरानी रखने हेतु धान एवं मक्का उपार्जन नीति स्तर पर अधिकारियों को शामिल करते हुए जांच दल का गठन किया गया है। अनुविभाग कोरबा अंतर्गत तहसीदार कोरबा श्री सत्यपाल प्रताप राय, तहसीलदार करतला राहुल पाण्डेय, खाद्य निरीक्षक पारण सोलंकी, खाद्य निरीक्षक कोरबा ग्रामीण रवि कुमार राज, खाद्य निरीक्षक करतला उर्मिला गुप्ता तथा सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मंडी कार्यालय कटघोरा राजेश झरिया को जांच दल में शामिल किया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This