Wednesday, February 11, 2026

अवैध रुप से शराब बेचने वाले पकड़ाए

Must Read

अवैध रुप से शराब बेचने वाले पकड़ाए

कोरबा। शुक्रवार को सहायक आयुक्त आबकारी आशा सिंह के मार्गदर्शन में दीपका वृत के आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज व नगर सैनिक प्रजेश सिंह, अंबिका सांडे ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बतारी (दीपका) में दबिश दी। जहां रोहित अगरिया के मकान के बाड़ी की तलाशी लेने पर 16 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। इसी तरह गांव की राजकुमारी अगरिया के आंगन व बाड़ी की तलाशी लेने पर 19 लीटर महुआ शराब मिला। वहीं, जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ा गया 25 किलो महुआ लहान भी बरामद किया गया। महुआ शराब जब्त करते हुए दोनों पर केस दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This