Tuesday, February 24, 2026

असत्य की सत्य पर जीत के साक्षी बनेंगे लोग, दशहरा उत्सव शनिवार को, जलाए जाएंगे रावण के पुतले

Must Read

असत्य की सत्य पर जीत के साक्षी बनेंगे लोग, दशहरा उत्सव शनिवार को, जलाए जाएंगे रावण के पुतले

कोरबा। दशहरा उत्सव शनिवार को है। रावण के 10 सिर घुमेंगे, मुंह से आग बसरेगा, तलवार लहराकर श्रीराम को सेना को लंकापति ललकारेगा, लाल आंखों से घूरेगा भी। अहंकार से भरे रावण के पुतले का दहन और अंत में असत्य पर सत्य की जीत होगी। आतिशबाजी से सतरंगी आसमान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे लेकर शहरी क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक स्थानों खास तैयारियां की गई है। दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शहर के प्रमुख दशहरा मैदान एनटीपीसी दर्री लाल मैदान, पुराना बस स्टैंड, मुड़ापार बाजार, राजेन्द्र्र प्रसाद नगर फेस वन, महाराणा प्रताप नगर, रानी रोड, रामलीला मैदान बालको, लाल मैदान दर्री, कटघोरा मैदान, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा सहित उपनगरीय क्षेत्रों में विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। लाल मैदान में जिले का सबसे अधिक ऊंचा 105 फीट का रावण दहन किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 35 फीट से लेकर 55 फीट ऊंचा रावण का विशालकाय पुतला तैयार किया गया है। इसके लिए समितियों ने विशेष तैयारियां की है। भगवान श्रीराम की जीवंत झांकी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण करते हुए भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व श्रीराम की सेना दशहरा मैदान पहुंचेगी। अहंकारी रावण भगवान श्रीराम की सेना को ललकारेगा। इस बीच पूजा-अर्चना के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसी के साथ बुराई का अंत होगा। पुतला दहन के बाद मौजूदा भीड़ कई स्थानों पर रात में भक्तिमय कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। जसगीत व जागरण के साथ अनेक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर समितियां तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं सर्वमंगला नगर दुरपा, बांकी मोंगरा के सुराकछार में एक दिन बाद दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इन स्थानों में रविवार को रावण के पुतला का दहन किया जाता है। इसी तरह कोहडिय़ा व रलिया में दो दिन बाद रावण दहन किया जाएगा।
बॉक्स
चप्पे-चप्पे पर बल ने संभाला मोर्चा
दशहरा उत्सव को लेकर पुलिन ने यातायात व्यवस्था को लेकर खास तैयारी की है। सभी बड़े दशहरा आयोजक उत्सव मैदान में व उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सादे वर्दी में भी जवान तैनात रहेेंगें। असमाजिक तत्व, पाकिटमार, चेन स्कैचिंग जैसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहेगा।
बॉक्स
जिले के सबसे ऊंचे रावण की इस बार यह खासियत
जिले भर में सबसे ऊचें रावण की खासियत ऊंचाई के साथ-साथ तकनीकी रूप से रावण को बनाएं गए शक्तिशाली रूप है। यहां प्लांट के स्क्रैप से पाइप को वेल्डिंग करके एक-दूसरे को जोड़ा गया है, बीच में क्लैम्प लगाया गया है। मोटर के चलते ही रावण के सभी 10 सिर चारों ओर तरफ घुमेंगा। आंखों पर लाल रंग की लाइट लगाई गई है। मुंह से तेज धुंआ निकलेगा। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
बॉक्स
यातायात व्यवस्था के लिए मार्ग होगा परिवर्तित
इधर शाम चार बजे के बाद बड़े दशहरा उत्सव मैदान के आसपास यातायात व्यवस्था परिवर्तित कर दिया जाएगा। इन मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। इसके आलावा दो पहिया व चार पहिया वाहनों को मुख्य मार्ग में पार्किंग नहीं करने दिया जाएगा। शहर के आरपीनगर फेस वन में सुभाष चौक के आसपास वाहन नहीं खड़ी की जा सकेगी। वाहनों को मैदान के पीछे की ओर ले जा सकेंगे। इसी तरह पुराना बस स्टैंड के आसपास भी भारी वाहनों के आवागमन में भी नो एंट्री रहेगी।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This