Thursday, February 12, 2026

असमाजिक तत्वों ने माजदा को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

असमाजिक तत्वों ने माजदा को किया आग के हवाले, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा। संजय नगर नहर रोड पर खड़ी माजदा वाहन पर असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना में गाड़ी जलकर खाक हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 एजेड 1725 सजय नगर नहर मार्ग स्थित एक फल गोदाम के पास खड़ी थी। किसी ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना में गाड़ी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी दयाशंकर यादव की है। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी वाहन मालिक को दी। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक गाड़ी में लगी आग बुझती। गाड़ी का कुछ हिस्सा जलकर खाक हो गया था। घटना में वाहन मालिक को काफी नुकसान हुआ है। पूरी घटना नहर मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले में केस दर्ज जांच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This