असामाजिक तत्वों ने एक्टिवा में लगाई आग
कोरबा। असामाजिक तत्वों की सक्रियता जिले में काफी बढ़ गई है। आए दिन उनके द्वारा कई तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा में बीती रात कुछ लोगों ने एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 को दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आग लगने की घटना में एक्टिवा बुरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना के बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर डर व्याप्त हो गया है। ज्ञात रहे की खरमोरा क्षेत्र में चोरों की सक्रियता भी लंबे समय से बनी हुई है, जिनके द्वारा आसपास की फैक्ट्री में घुसकर सामानों की चोरी की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। वहीं अब असामाजिक तत्वों ने भी घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं ने सिविल लाइन थाना पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
![]()

