Friday, February 13, 2026

आंगन में सो रही महिला पर भालू ने किया हमला

Must Read

आंगन में सो रही महिला पर भालू ने किया हमला

कोरबा। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली रेंज में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्राम पंचायत मुरली में भालू ने घर के आंगन में सो रही महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया है। ग्राम मुरली निवासी मनबोध कंवर का मकान जंगल के किनारे है। रात में सभी लोग आंगन में ही सो रहे थे। उसकी पत्नी सावित्री बाई 33 वर्ष भी आंगन में सोई थी। रात लगभग 2 बजे भालू आंगन में पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। वह शोर मचाने लगी तो पास ही मौजूद परिजन दौड़े और भालू को जंगल की ओर भगाया। हमले से महिला घायल हो गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर वन अफसरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल महिला का हाल-चाल जाना और उसके परिजनों को महिला के उपचार के लिए एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This