Saturday, February 21, 2026

आंदोलन के बाद 26 किसानों के लिए 8.14 लाख की मुआवजा राशि जारी

Must Read

आंदोलन के बाद 26 किसानों के लिए 8.14 लाख की मुआवजा राशि जारी

 

कोरबा। एसईसीएल के बल्गी सुराकछार खदान के भूधसान से प्रभावित 26 किसानों के लिए 8 लाख 14 हजार 42 रुपये की फसल मुआवजा राशि एसईसीएल बिलासपुर से स्वीकृत होकर कोरबा मुख्यालय पहुंची। जिसे किसानों को भुगतान के लिए कटघोरा तहसीलदार के पास जमा कर दिया गया है, जिसे अब अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के माध्यम से किसानों के बीच वितरित किया जाएगा।
उक्त जानकारी माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने देते हुए बताया कि स्वीकृति आदेश की प्रति भी जारी की है। माकपा ने इसे विस्थापित किसानों के संघर्षों की जीत बताते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में भी लड़ेंगे और जीतेंगे। माकपा और छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में डी-पिल्लरिंग से सुराकछार बस्ती के किसानों की खेती-किसानी को हो रहे नुकसान के खिलाफ पिछले एक दशक से लगातार आंदोलन किया जा रहा है और एसईसीएल प्रशासन को इसके एवज में मुआवजे का भुगतान करने बाध्य होना पड़ रहा है। लेकिन वर्ष 2021 से उसने मुआवजा देना बंद कर दिया था, जिसके खिलाफ कोरबा मुख्यालय के घेराव के साथ कई आंदोलन किये गए और एसईसीएल प्रबंधन को विगत तीन वर्षों 2020,-21 से 2022-23 तक के लंबित भुगतान करने को फिर बाध्य होना पड़ा है। प्रबंधन ने वर्ष 2023-24 की मुआवजा राशि के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दिया है।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा – वार्ड 13 में जनसुविधा को समर्पित आधार सुधार शिविर 

बांकीमोंगरा – वार्ड 13 में जनसुविधा को समर्पित आधार सुधार शिविर वार्ड क्रमांक 13 के सक्रिय व जनसमर्पित पार्षद अश्वनी...

More Articles Like This