Thursday, February 5, 2026

आईओसीएल गैस डिपो के पीछे जंगल में लगी भीषण आग

Must Read

आईओसीएल गैस डिपो के पीछे जंगल में लगी भीषण आग

कोरबा। गोपालपुर स्थित आईओसीएल के ऑयल और इंडेन के गैस डिपो के पीछे जंगल में आग लग गई। संवेदनशील क्षेत्र होने से वहां हडक़ंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर आग बुझाई। दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर में आईओसीएल का ऑयल डिपो और इंडेन का गैस डिपो (बॉटलिंग प्लांट) स्थित है। इसके जंगल में दोपहर आग लग गई। गर्मी का सीजन होने से आग तेजी से जंगल में फैलने लगी, जिससे दूर से धुआं उठता नजर आने लगा। ऑयल डिपो और गैस बॉटलिंग प्लांट होने से क्षेत्र संवेदनशील के दायरे में आता है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This