Thursday, February 19, 2026

आखिर कब रुकेगी चोरी, बेरियर के आसपास गड्ढा खुदवाया फिर भी रेत चोरी

Must Read

आखिर कब रुकेगी चोरी, बेरियर के आसपास गड्ढा खुदवाया फिर भी रेत चोरी

कोरबा। सीतामणी,बरमपुर, बरबसपुर, बाँकी, कटघोरा, डुडगा, जर्वे रेत चोरी का सदाबहार हॉटस्पॉट बने हुए हैं।पिछले दिनों सीतामणी के बाद रेत घाट और निरस्त भंडारण क्षेत्र से बेरियर उठाकर रेत का अवैध परिवहन का मामला सामने आया था। इसका वीडियो और खबर वायरल हुआ तो खनिज अमला वहां पहुंचा औऱ मार्ग में बेरियर के आसपास जेसीबी से फिर गड्ढा खुदवा दिया गया। उम्मीद यही रही कि रेत की चोरी थम जाएगी, लेकिन शह पर ट्रेक्टर-ट्रेक्टर रेत निकालने का सिलसिला चल ही रहा है। शुक्रवार को भी यहां से रेत लेकर ट्रेक्टर सडक़ पर दौड़ती नजर आई। इससे सरकार को राजस्व की बड़ी हानि हो रही है और आम जनता भी लुट रही है। हालांकि आम जनता इससे कोई वास्ता नहीं रख रही है लेकिन सरकारी निर्देश,न्यायालय के आदेश की तो धज्जियाँ उड़ रही हैं। सूत्रों की माने तो माईनिंग के अधिकारी जब मौके पर जाते हैं तो सब पहले से अलर्ट हो जाता है क्योंकि भेदिया सक्रिय है इसलिए मौके पर कार्रवाई के लिए कुछ नहीं मिलता। खनिज रेत के अवैध खनन व परिवहन को बढ़ावा मिला है जो इससे पहले के वर्षों में कभी भी इतनी हिमाकत नहीं की गई थी। रेत की जरूरतों को पूरा करने की आड़ में बेतहाशा अवैध कमाई से लाखों की संपत्ति भी बनाई व खरीदी की चर्चा है। सरकारी स्तर पर रेत घाट स्वीकृत नहीं होने और पूर्व के विभागीय अमले की छूट से मनोबल इतना बढ़ गया है कि रेत चोरी करने और कराने वाले खुद को ही कानून बनाने और बिगाडऩे वाला समझ बैठे हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This