आखिर कब होगी जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति, तीन जनवरी को जारी हुआ था सीईओ विश्वदीप का तबादला आदेश
कोरबा। जिला पंचायत के सीईओ रहे विश्वदीप का तबादला छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कर दिया है। 3 जनवरी को तबादला आदेश जारी हुआ था। 20 दिन बाद भी उनके स्थान पर नए जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति नहीं की गई है। इस संबंध में जिला प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी अवगत कराया गया था। उन्होंने रायपुर लौटते ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द ही नियुक्ति की बात कही थी। इसके बाद भी जिला पंचायत सीईओ की कुर्सी अब भी खाली है। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के स्थानांतरण के बाद सीईओ का प्रभार प्रदीप साहू को दिया गया है। प्रभारी सीईओ के भरोसे जिला पंचायत का कामकाज चल रहा है। सीईओ के स्थानांतरण को 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन नए सीईओ की नियुक्ति नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सीईओ की नियुक्ति नहीं होने से जिला पंचायत के कार्यों में प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही कर्मियों के सैलरी स्लीप में भी हस्ताक्षर नहीं होने से उनका वेतन लटक गया है। इस संबंध में कोरबा प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से पूछा गया था कि क्या कारण है कि सीईओ के स्थानांतरण के बाद भी कोरबा में नए सीईओ की नियुक्ति नहीं की गई है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में आपके द्वारा ही जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वस्थ किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री को तत्काल अवगत कराउंगा और नियुक्ति जल्द ही होगी। मंत्री जी के आश्वासन के बाद भी जिला पंचायत सीईओ की पदस्थापना को लेकर कोई आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कोरबा में जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति कब होगी।
![]()




























