Friday, February 13, 2026

आम आदमी पार्टी की गारंटी, देंगे मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली और पानी, लिखेंगे छत्तीसगढ़ के विकास की नई गाथा: विशाल

Must Read

आम आदमी पार्टी की गारंटी, देंगे मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली और पानी, लिखेंगे छत्तीसगढ़ के विकास की नई गाथा: विशाल

 

 

कोरबा। आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आम जनता को बताया कि हमारी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होती है। वही छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनते ही दिल्ली, पंजाप की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर परिवार को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य बिलकुल मुफ्त दी जाएगी। वही सरकारी काम के लिए आपको किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही होगी। वहीं उन्होंने आगे कहा कर्मचारी अधिकारी आपके घर आकर काम करके जायेंगे। इसके लिए किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नही होगी,भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर देंगे, वही 18 वर्ष से ऊपर महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी जो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया। जानता भी अब नयापन चाहती है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।श्री केलकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में सरकार बनी। अब छत्तीसगढ़ की बारी है, प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है, ये बदलाव आप के लिए ही है कहते हुए प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी के लिए बोट मांगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This