Monday, February 16, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता, फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से साय सरकार करा रही पेडों की कटाई : गोपाल साहू

Must Read

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता, फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से साय सरकार करा रही पेडों की कटाई : गोपाल साहू

कोरबा। फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से साय सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेडों को काटने की अनुमति दी है। उसे नो गोइंग एरिया घोषित किया गया था। उसके बाद फर्जी ग्राम सभा का सहारा लिया गया है। उसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है 10 लाख पेड़ काटने का आदेश दिया गया है। वही उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कही। श्री साहू ने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बिना उनकी सहमति के पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। बार चीख चीख कर ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं कि ग्राम सभा फर्जी है फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम सभा की अनदेखी आखिर सरकार क्यों कर रही है। अगर मान भी लेते हैं कि ग्राम सभा हुई भी है तो जो ग्राम सभा प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है वही ग्राम सभा उसे नामंजूर भी कर सकती है। इसके बाद आखिर क्यों ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे खेती किसानी भी प्रभावित होगी। यह उन पर आर्थिक चोट है। किसानी का रकबा भी घटेगा, सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिलेगा। चाहे सरकार भाजपा को हो या फिर कांग्रेस की इन्होंने अदानी को फायदा पहुंचाने के लिए अवैध रूप से पेड़ कटाई का निर्णय लिया है। 10 लाख पेड़ काटने का आदेश दिया है। कांग्रेस की सरकार थी उस समय भी सभी मापदंड को दरकिनार कर दिया गया। टीएस सिंहदेव ने कहा था की जंगल काटने की नौबत आई तो पहली गोली मैं खाऊंगा। भूपेश बघेल ने कहा था कि गोली चलने की नौबत नहीं आयेगी। राहुल गांधी ने भी कहा था कि एक भी पेड़ कटने नहीं दिया जाएगा। लेकिन ना जाने ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अनुमति दे दी गई। कुल मिलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस के बाद भाजपा की सरकार आई तो उन्होंने भी खूब हल्ला मचाया। पर सरकार बनते ही विष्णुदेव साय पुलिस फोर्स लगाकर पेड़ों की कटाई कराने लगे। निगम चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी उतरेगी।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This