Monday, February 16, 2026

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर भयादोहन करने वाले चार पर एफआईआर दर्ज

Must Read

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर भयादोहन करने वाले चार पर एफआईआर दर्ज

कोरबा। पुलिस ने आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर भयादोहन करने वाले चार आरोपियों पर पीडि़त की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एक युवक को 50 हजार रुपए उधार में देकर दो ब्लैंक चेक पर चार लाख 20 हजार रुपए लिखकर बैंक में जमा कर दिया। यह चेक बाउंस हो गया। जबकि पीडि़त पहले ही उधार चुकता कर चुका था। पुलिस ने बताया कि मुड़ापार में रहने वाले प्रवीण कुमार विश्वकर्मा टीवी रिपेयरिंग का काम करता है। उसे रुपए जरूरत पडऩे पर राकेश के माध्यम से सुधीर अग्रवाल के पास से 13 अगस्त 2008 को दो अलग-अलग किश्त में 50 हजार रुपए उधार लिया था। इसमें 30 हजार रुपए यूपीआई और 20 हजार रुपए नकद शामिल है। 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से ब्याज की मांग किया था। साथ ही इसके एवज में प्रवीण से सुधीर ने हस्ताक्षर वाली दो ब्लैंक चेक लिया था। कुछ समय बाद प्रवीण ने सुधीर को मूलधन और ब्याज सहित कुल 66 हजार रुपए चुकता कर दिया था। इसके बाद दोनों ने हस्ताक्षर वाली ब्लैंक चेक वापस नहीं किया और इस चेक का आरोपियों ने अपने दोस्त विशी अग्रवाल और विशाल सोनी के माध्यम से भयादोहन किया। एक चेक पर विशी अग्रवाल ने एक लाख 50 हजार रुपए और दूसरे चेक पर विशाल सोनी ने दो लाख 70 हजार रुपए बैंक में जमा कर दिया। दोनों चेक बाउंस हो गए। जबकि पीडि़त का कहना है कि वह विशी अग्रवाल और विशाल सोनी को नहीं जानता। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This