Saturday, February 21, 2026

आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा, वर्षा ऋतु का आधा सीजन बीता

Must Read

आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा, वर्षा ऋतु का आधा सीजन बीता

कोरबा। जिले में आषाढ़ के बाद सावन में भी बारिश का कोटा पूरा हो गया है। सीजन का 53.32 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 1356.7 मिली मीटर है। जिसमें से 723.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। अगस्त शुरू होते ही मानसून की रफ्तार धीमी है। 24 घंटे में 2.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश का सीजन जून से सितंबर को माना जाता है। इस हिसाब से आधा सीजन बीत चुका है। सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण इस बार नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। सावन के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश हुई है। जिसकी वजह से कोरबा, करतला और पोड़ी उपरोड़ा के नदी नाले ऊफान पर रहे। कई मार्गो से आवाजाही बंद रही। दूसरे पखवाड़े में खंड बारिश अधिक हो रही है। सावन के अंतिम दिन कई क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ी। इस बार अधिक बारिश के कारण 10 से अधिक पुलिया भी बह गए हैं। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 तहसीलों में सबसे अधिक बारिश कोरबा में 862 मिली मीटर हो चुकी है। दूसरे नंबर पर कटघोरा तहसील है, जहां 838.1मिली मीटर बारिश हुई है। सबसे कम बारिश हरदी बाजार तहसील में 493.6 मिलीमीटर हुई है। आषाढ़ में सबसे अधिक बारिश दर्री तहसील में दर्ज की गई थी। लेकिन यहां अब तक 813.4 मिली मीटर बारिश हुई है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This