जिला फुटबॉल संघ कोरबा के तत्वाधान में अंडर 20 जिला स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 26 में चयन हेतु समय अवधि निर्धारित कर दी गई है दिनांक 10 फरवरी 2026 समय दोपहर 2:00 बजे स्थान फुटबॉल ग्राउंड घुरदेवा में होना तय हुआ है जिनकी आयु एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 तक है वह खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के छाया प्रति के साथ दो फोटो को लेकर निर्धारित तिथि को घुरदेवा फुटबॉल परिसर में जमा कर अंडर 20 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं।फुटबॉल संघ का सेक्रेटरी पवन गुप्ता ने बताया कि यह चैंपियनशिप जिला रायगढ़ में होता है फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने कला एवं हुनर को दिखाने का यह सुनहरा अवसर है यह अवसर मात्र 20 साल के अंदर के खिलाड़ियों हेतु आयोजित की जाती है।
![]()




























