Monday, February 16, 2026

इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी ओलंपियाड में कोरबा के ऋषभ शीट का चयन

Must Read

इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी ओलंपियाड में कोरबा के ऋषभ शीट का चयन

कोरबा। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिक्योरिटी ओलंपियाड जो की प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस वर्ष रूस सरकार द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें 43 देश के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता 2 से 6 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में रूस के सीरियस क्षेत्र के अंतर्गत सोची शहर में संपन्न होगा। भारत से कुल 10 छात्रों का इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए चुनाव हुआ है इन 10 छात्रों का तीन चरणों में प्रतियोगिता द्वारा फाइनल राउंड के लिए चुना गया है। जिसमें पूरे भारत में तीसरा स्थान हमारे कोरबा शहर से एवं पत्रकार सुवेंदु शीट के पुत्र ऋषभ शीट जो कि वर्तमान में सिम्बायोसिस स्कूल आफ इकोनॉमिक्स पुणे में अध्यनरत है का चुनाव हुआ है। ऋषभ अपनी स्कूल शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा से पूर्ण कर वर्तमान में पुणे से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सुरक्षा ओलंपियाड एक प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा के क्षेत्र में युवाओं की जागरूकता और कौशल को बढ़ाना है। यह विभिन्न देशों के छात्रों और स्कूली छात्रों के लिए खुला है जो मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण और सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को रोकने की चुनौतियों और अवसरों के बारे में सीखने में रुचि रखते हैं। ओलंपियाड उन प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने और उनका समर्थन करने में भी मदद करता है जो भविष्य में वित्तीय सुरक्षा प्रणाली के विकास में योगदान दे सकते हैं। ओलंपियाड के प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क एएमएल/सीएफटी संस्थान के विश्वविद्यालयों में अधिमान्य प्रवेश के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में इंटर्नशिप के अवसरों से लाभ मिल सकता है।

Loading

Latest News

हाथी प्रभावित केंद्रों में धान जाम, बढ़ी टेंशन, जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही धान की रखवाली

कोरबा। खेतों में धान कटाई के बाद हाथियों का विचरण रिहायशी क्षेत्र में बढ़ गया है। धान खरीदी समाप्त...

More Articles Like This