Monday, January 26, 2026

इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन का शपथ ग्रहण 10 को

Must Read

इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन का शपथ ग्रहण 10 को

कोरबा। मंगलवार को इंडियन काफी हाउस टीपीनगर में इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से 10 मार्च को जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अतिथियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रमुख व आईएमजेयू के प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया है। आयोजन के लिए सीएसईबी कोरबा पूर्व के सीनियर क्लब को आरक्षित कराया गया है। बैठक में इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष मो.सादिख सेख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय खेत्रपाल, महासचिव कैलाश यादव, कोषाध्यक्ष मो. अब्दुल असलम, गुनेश्वर ताम्रकार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This