Thursday, February 26, 2026

इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए देवेश का चयन

Must Read

इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए देवेश का चयन

कोरबा। जिले के निवासी और युवा छात्र देवेश कुमार जायसवाल ने जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन इटली में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के लिए हुआ है। जिस पर शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। देवेश कुमार जायसवाल आईआईटी चेन्नई में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए इटली में आयोजित 18वें वर्ल्ड कान्फ्रेंस ऑन अर्थक्वेक इंजीनियरिंग (डब्ल्यूसीईई 2024) इटली 30 जून से 10 जुलाई में सम्मिलित होने के लिए चयनित हुए हैं। कान्फ्रेंस में शामिल होने के लिए देवेश कुमार चेन्नई मद्रास से 28 जून को इटली के लिए रवाना हुए। देवेश कुमार जायसवाल एसईसीएल रजगामार से सेवानिवृत्त नवधा लाल जायसवाल के छोटे पुत्र और जीवन जायसवाल के छोटे भाई हैं। देवेश कुमार जायसवाल ने अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने पूरे जायसवाल समाज की ओर से देवेश कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This