Friday, February 13, 2026

इस महीने बिजली विभाग जेब करेगा ढीली, डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा आएगा बिजली बिल, बिल हाफ अब गुजरे जमाने की बात- बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, रुलाएगी महंगाई

Must Read

इस महीने बिजली विभाग जेब करेगा ढीली, डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा आएगा बिजली बिल, बिल हाफ अब गुजरे जमाने की बात- बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, रुलाएगी महंगाई

कोरबा। जिले में पहले 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट एक अगस्त से समाप्त हो गई है। शासन ने सिर्फ 100 यूनिट और उससे कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को ही बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। भादो माह में उपभोक्ताओं को बिजली बिल का करंट मारने वाला है, क्योंकि अक्सर इस सीजन में बारिश होती है, लेकिन इस दिनभर कूलर व एसी चल रहे है। इधर 400 यूनिट से 100 यूनिट छूट कर दिया गया है। ऐसे में अगस्त में उसम भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने धड़ल्ले से कूलर और एसी का उपयोग किया। जिससे खपत बढ़ गई, वहीं राज्य सरकार ने एक जुलाई से बिजली दर में वृद्धि कर दी है। इसलिए उपभोक्ताओं को 14 पैसे प्रति यूनिट अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। एक अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना को संशोधित कर दिया गया है।जिसका सीधा असर हजारों घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। जिलेवासियों को बीते 6 साल से बिजली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर सीधे 59 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। इसलिए उनका बिल आधा आता था। अब सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका असर सितबंर माह में हाथ में आने वाले बिजली बिल में दिखेगा। एक अनुमान के मुताबिक उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 500 से 1200 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। इस छूट का लाभ कम यूनिट से अधिक यूनिट तक खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को मिलता था, इसमें 400 यूनिट से अधिक खपत करने वालों को भी चार सौ यूनिट तक आधी छूट मिलती थी। वहीं 400 यूनिट से अधिक की खपत की बिलिंग पूरे दर से की जाती थी, इस छूट के बाद उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में 558 रुपए से 1223 रुपए तक की छूट मिलती थी, जिससे उनको काफी राहत मिल रही थी, यह छूट अब समाप्त हो चुकी है। एक अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने का निर्णय लिया गया। घरेलू उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए अगस्त पेड सितंबर के बिजली बिल में लोगों को पहले मिलने वाले बिजली बिल का दोगुना बिल मिलेगा। जो उनका मासिक बजट बिगाडऩे वाला होगा। जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उनको प्रतिमाह खपत के हिसाब से 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं राज्य सरकार द्वारा 100 यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही 50 प्रतिशत छूट का लाभ देने की घोषणा की गई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This