ईंट भट्ठा संचालकों ने हरियाली को उजाड़ा
कोरबा।। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हरे भरे जंगल पर ईंट भ_ा संचालकों की नजर लग गई है। यहां जंगलों से पेड़ों की बेतहाशा कटाई की जा रही है। वन विभाग के मुख्यालय से महज 1से 2 किलोमीटर की दूरी पर सैकड़ों अवैध ईट भट्टा संचालित है, ईट भ_ा मालिकों द्वारा संचालित भट्टा के लिए सैकड़ों पेड़ों का अंधाधुंध सफाया किया जा रहा है। जंगल की सुरक्षा को लेकर वन अमले के उपेक्षित रवैया के चलते इन अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। इसका नुकसान प्रकृति और वन्य जीवों का हो रहा है। क्षेत्र में तेंदू,साल, सागौन, चार, कोसम, सेनहा, महुआ जैसे पेड़ों को काटा जा रहा है, सुरक्षा में ढील होने से बेतहाशा कटाई से हरियाली कम होती जा रही है। जिस तरह से पेड़ों की लगातार अंधाधुंध कटाई हो रही है, उससे विभागीय कर्मियों के सांठ-गांठ होने पर बल मिल रहा है। रातोंरात हो रही पेड़ों की अवैध कटाई के ठूंठ गवाह साबित बन रहे हैं। लगातार कट रहे पेड़ों के चलते हालिया स्थिति यह है कि कुछ माह के भीतर बड़े क्षेत्रफल में लगे पेड़ों की जगह अब केवल मैदान और ठूंठ ही नजर आ रहा है। कटे हुए पेड़ों की जगह कब्जा बढ़ रहा है। सैकड़ों की संख्या में काट लिए गए पेड़ों की लकडिय़ों की जगह अवैध ईंट भ_ा संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
![]()

