Saturday, January 24, 2026

ईडी की दबिश की भनक ! निगम आयुक्त अपने बंगले में नहीं मिले, ईडी की दबिश से पहले कहीं चले जाना चर्चा का विषय, सुबह 5 बजे दो वाहनों में पहुंचें 5 ईडी के ऑफिसर

Must Read

ईडी की दबिश की भनक ! निगम आयुक्त अपने बंगले में नहीं मिले, ईडी की दबिश से पहले कहीं चले जाना चर्चा का विषय, सुबह 5 बजे दो वाहनों में पहुंचें 5 ईडी के ऑफिसर

कोरबा। प्रदेश में चल रहे ईडी के छापे के बीच शुक्रवार की तडक़े कोरबा में नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के कलेक्टोरेट के पीछे स्थित सरकारी बंगले में भी टीम ने दबिश दी। सुबह लगभग 5 बजे ईडी की टीम दो वाहनों में सवार होकर रायपुर से सीधे उनके बंगले पहुंची। पांच सीआरपीएफ के जवानों के साथ मौजूद अधिकारी सीधे बंगले में घुसे, सूत्रों की माने तो नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे उनके आने से पहले कहीं चले गए थे,वह अपने बंगले में नहीं मिले। चर्चा है कि आयुक्त को ईडी के आने भनक पहले ही लग चुकी थी।
वही निगम आयुक्त के बंगले में लगे 8 सीसीटीवी कैमरा को निकाल दिए जाने की बात भी सामने आई है। जिसे लेकर ईडी के ऑफिसर संदेह के रूप में देख रहे हैं। वही गेट के बाहर सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद है, जो अनधिकृत व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दे रहे हैं। ईडी के छापे के बाद जिले में हडक़ंप मच गया है। वही प्रभाकर पांडे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले कोरबा में सीधे किसी भी अधिकारी के यहां इस तरह सीधे छापा नहीं पड़ा था। हालांकि कोरबा से जुड़े अधिकारियों के दफ्तर व आवास पर जरूर छापा पड़ा चुका है। रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में कारोबारी और अफसरों के घर कार्रवाई चल रही है। फिलहाल ईडी के अफसरों ने छापे से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

बाक्स
डेढ़ साल पहले हुए थे पदस्थ

आयुक्त प्रभाकर पांडेय जिले में लगभग पिछले डेढ़ साल से पदस्थ हैं। 9 जनवरी 2022 में कोरबा जिले के नगर पालिका निगम का कार्यभार संभाला था, जो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पहले नगर पालिक निगम कोरबा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही पदस्थ होते रहे थे। काफी समय बाद राज्य शासन ने डेढ़ साल पहले किसी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नगर पालिक निगम कोरबा का कमिश्नर बनाकर पदस्थापित किया। अब उनके निवास स्थान पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।

बॉक्स
राइस मिल में आईटी का छापा

उरगा स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल में गुरुवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने दबिश दी है। इससे बाकी राइस मिलरों में भी डर का माहौल है। इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से भी पूछताछ की चर्चा होती रही। देर शाम तक चली कार्रवाई का विवरण नहीं मिल पाया है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों आईटी की टीम राइस मिलरों में जांच कर रही है। जिले में अधिकांश राइस मिल उरगा और कटघोरा, छुरी क्षेत्र में संचालित है।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This