उद्योग मंत्री लखन ने दी होली की बधाई और शुभकामनाएं

Must Read

उद्योग मंत्री लखन ने दी होली की बधाई और शुभकामनाएं

कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अदभुत है। ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव एवं खुशियों से भर देते हैं। होली का त्यौहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं। श्री देवांगन ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। होली बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेद भी मिटाता है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि होली पर्व सभी को प्रेम के रंग में सराबोर कर देता है। इस त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द्र और मजबूत होता है। रंगों के इस महापर्व पर हर किसी के जीवन में खुशियों के रंग बिखरें, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This