Sunday, January 25, 2026

उन्नाव गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन

Must Read

कोरबा। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) द्वारा टीपी नगर चौक में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता एक बार फिर न्याय की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर है, जबकि इस जघन्य अपराध का आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बेल मिलना देश की स्थिति न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। युवा कांग्रेस का कहना है कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। जिला युवा कांग्रेस द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में युवा कांग्रेस पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव ,आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू, संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी, पिंकी महंत पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहभागी बनें।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This