Friday, February 13, 2026

उपार्जन केन्द्र में घुसा हाथी,धान को किया चट

Must Read

उपार्जन केन्द्र में घुसा हाथी,धान को किया चट

कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाथी प्रभावित चचिया धान उपार्जन केन्द्र में बीती रात एक हाथी घुस आया। हाथी ने उपार्जन केन्द्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथी को देखकर केन्द्र कर्मी जानबचाकर भागे। उपार्जन केन्द्र में हाथी ने 5 बोरी धान को खाकर चट कर दिया, जिसके बाद हाथी गांव की रूख कर गया। हाथी ने यहां बस्ती में एक ग्रामीण के मकान को ध्वस्त कर दिया। उपार्जन केन्द्र और बस्ती में हाथी के घुसने से ग्रामीण दहशत में रहे। इसकी सूचना मिलने पर वन अमला ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। गांव के आसपास जंगल में हाथियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बनी हुई है। वर्तमान में धान खरीदी चल रही है, ऐसे में उपार्जन केन्द्र के धान की रखवाली समिति के सदस्यों के लिए चुनौती बनी हुई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This