ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम
कोरबा। बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप का है, जहां सोमवार की दोपहर ठेकाकर्मी अजय केंवट पिता स्व बहरता केंवट उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी मुड़ापार छत पर सीट लगाने का कार्य कर रहा था। इस दौरान वह छत से नीचे जा गिरा। आनन फानन में उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद संबंधित ठेकदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु ठेकदार से संपर्क नही हो पाया। वहीं एसईसीएल प्रबंधन से भी कोई अधिकारी ने इस हादसे की सुध नहीं ली। जबकि एसईसीएल कार्य क्षेत्र में हुए हादसे के लिए प्रबंधन की संवेदनशीलता तो बनती है। फिलहाल मृतक के शव को मर्चुरी में रखा गया था। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर मानिकपुर पुलिस को पूरे मामले की सूचना मिली। पूरे घटनाक्रम में ठेकेदार की गैर जिम्मेदाराना हरकत सामने आई है।
![]()

