Monday, February 16, 2026

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किए गिरफ्तार

Must Read

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किए गिरफ्तार

कोरबा/रायगढ़। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तहत 5 मई 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर बाबू को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई। वही घटना का विवरण इस प्रकार है कि 1 मई 2025 को को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली जिला रायगढ़ में पदस्थ चपरासी कुशू राम केवट द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह अक्टूबर 2008 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली जिला रायगढ़ में कलेक्टर दर पर चपरासी के पद पर पदस्थ है। उसे अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक का वेतन करीब 2 लाख रुपए नहीं मिलने पर वह माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की शरण में गया था जो माननीय न्यायालय द्वारा उसके वेतन का भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था। वेतन जारी करने के लिए प्रयास करने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू एम एफ फारूखी द्वारा उससे 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है जो वह अनावेदक को रिश्वत न देकर रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। कि शिकायत का सत्यापन करने पर शिकायत सही पाई गई। सत्यापन के दौरान अनावेदक द्वारा प्रार्थी से 5 हजार रुपए ले लिया गया। शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना एसीबी बिलासपुर के द्वारा तैयार की गई। वही 5 मई 2025 को प्रार्थी को रिश्वत रकम की एक और किश्त 10000 रुपए देने हेतु बाबू फारूखी के पास भेजा गया जो बाबू फारूखी द्वारा रिश्वती रकम लेते ही उसे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैंपस रायगढ़ में एसीबी की टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया जिससे आसपास हड़कंप मच गया। वही पकड़े गए बाबू से रिश्वत की रकम बरामद की जाकर जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। रायगढ़ जिले में लगभग 6 माह के भीतर एसीबी की लगातार यह 7 वीं कार्यवाही है। इसके पूर्व एक डिप्टी रेंजर,एक रेंजर,एक पटवारी,एक नापतौल निरीक्षक और एक स्कूल के लिपिक को रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया था। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This