Wednesday, February 18, 2026

एक और स्कूली छात्रा हुई लापता

Must Read

एक और स्कूली छात्रा हुई लापता

कोरबा। जिले के कटघोरा नगर के दो निजी स्कूल से दो नाबालिग छात्राएं गायब हो गईं हैं। जिससे हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मोहलाईनभाटा की रहने वाली नेहा बंजारा 10 दिसंबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन नेहा न ही स्कूल पहुंची और न ही घर। परिजनों ने दो दिन जान पहचान, रिस्तेदारो के यहां खोजबीन की लेकिन नेहा का कहीं नही पता चला। वही दुसरी छात्रा खुटरी गढ़ की रहने वाली है वह 9 वीं की छात्रा है और वह कटघोरा के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत थी। वह 10 दिसम्बर से लापता है। परिजनों ने इसकी शिकायत कटघोरा थाना में दी, घटना की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई है और लापता छात्राओं की तलाश में जुट गई है।कटघोरा पुलिस अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश व सायबर सेल की मदद से दोनों लापता स्कूली छात्राओं की तलाश में जुट गई है। वहां परिवार वालों ने बच्चों को खोजने के लिए रात दिन एक कर दिए हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This