एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने चाकू की नोंक पर किया छेड़छाड़, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

Must Read

कोरबा। एकतरफा प्रेम में पागल युवक द्वारा चाकू की नोंक पर नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले से पहुंचे युवक ने पहले तो नाबालिग की मां को चाकू अड़ाकर डराया। उसने किसी और से शादी करने पर पीड़िता और उसके पति की जान ले लेने की धमकी दी। इसके बाद छेड़छाड़ को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी समीर यादव 23 वर्ष जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला है। उसके ही गांव में नाबालिग का परिवार भी रहता था। उनके घर समीर का आना जाना था। वह नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था। कुछ वर्ष पहले नाबालिग और उसका परिवार कोरबा आ गया। समीर का उनके घर आना जाना तो बंद हो गया था, लेकिन वह मोबाइल पर नाबालिग से बात करता था। उसके मंसूबे से अंजान नाबालिग को भी बातचीत से एतराज नही था। मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब छह माह पहले युवक नाबालिग के घर पहुंचा। उसने नाबालिग से मारपीट की। इस घटना के बाद से पूरा परिवार डरा सहमा था। इसी बीच पुन: समीर उनके घर जा धमका। उसने नाबालिग की मां पर चाकू अड़ाते हुए डराना धमकाना शुरू कर दिया। उन्हें बुरी तरह घबराए देख समीर ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके चंगुल से किसी तरह निकलने के बाद मां बेटी ने हिम्मत जुटाए और पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This