एक्सप्रेस ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं, यात्रियों की भीड़ बढ़ी, कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, टॉयलेट और गेट पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं यात्री

Must Read

एक्सप्रेस ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं, यात्रियों की भीड़ बढ़ी, कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, टॉयलेट और गेट पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं यात्री

कोरबा। बिलासपुर जोनल स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड काफी बढ़ गई है। जिसके चलते लोगों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। टॉयलेट या फिर गेट पर बैठकर यात्री सफर करने के लिए मजबूर हैं। दरअसल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते सभी दिशाओं की ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेनों का विकल्प नहीं है। यही वजह है कि वेटिंग टिकट लेकर यात्री रिजर्वेशन के बिना यात्रा कर रहे हैं।बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों की स्थिति कुछ इसी तरह है। लंबी दूरी की इस ट्रेन के स्लीपर और जनरल कोच में पैर तक रखने की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच में कोई अंतर नहीं दिख रहा। ज्यादातर यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते दिखे।य ह नजारा केवल एक ट्रेन की नहीं बल्कि, हावड़ा और मुंबई रूट के साथ ही कटनी रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यही हाल है। रेलवे के अलग-अलग जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है और अधिकांश ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को कोई विकल्प नहीं मिल रहा है। वहीं, अचानक ट्रेन कैंसिल होने के कारण उन्हें कंफर्म बर्थ भी नहीं मिल रहा है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This