Thursday, February 5, 2026

एग्जिट पोल के फेक डाटा, उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने निकाली गई है, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा-अच्छे नतीजे की ओर कांग्रेस अग्रसर

Must Read

एग्जिट पोल के फेक डाटा, उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने निकाली गई है, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा-अच्छे नतीजे की ओर कांग्रेस अग्रसर

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चर्चा में कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर निकाला जा रहा एग्जिट पोल का डाटा पूरी तरह फेक है, केवल और केवल बड़े-बड़े उद्योग घरानों को लाभ अर्जित कराने के लिए सोची-समझी रिपोर्ट का यह नतीजा है। डॉ. महंत ने कहा कि समझदार लोग यह बात भली-भांति समझ गए हैं किसी औद्योगिक विशेष घराने का शेयर एकाएक 10 प्रतिशत बढ़ जाना एग्जिट पोल की गढ़ी गई कहानी का परिणाम है। डॉ. महंत ने दावा किया कि कोरबा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ की और भी सीटों को कांग्रेस जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही मतगणना अभिकर्ताओं से कहा कि वे फेक डाटा के बल पर बनाये जा रहे मनोवैज्ञानिक दबाव की रणनीति में न आएं बल्कि कांग्रेस के सभी मतगणना अभिकर्ता पूरे उत्साह के साथ पूरी सजगतापूर्वक अपने-अपने मतगणना टेबल पर डटे रहें। एक-एक वोट की गिनती चुनाव में महत्वपूर्ण है। वही डॉ.महंत ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत व मतदाताओं के समर्थन से कांग्रेस अच्छे नतीजे हासिल करने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का प्रदर्शन जनता के बीच बेहतर रहा है और जनता बदलाव के मूड में दिखी है। कांग्रेस पर लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ कोरबा बल्कि जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर की सीट भी कांग्रेस जीतने जा रही है और परिणाम इससे भी बेहतर होने की संभावना लेकर हम चल रहे हैं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This