एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों के विचरण से दहशत

Must Read

एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों के विचरण से दहशत

कोरबा। हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत कायम है। जहां एतमानगर में 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं 12 हाथी केंदई रेंज में हैं। वहीं वन विभाग इन हाथियों की निगरानी मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से कर रहा है।हाथियों की लगातार निगरानी के बाद भी उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा भी बढ़ गया है। वन अमला गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 23 हाथी एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई क्षेत्र व 13 पचरा में घूम रहे हैं, जबकि केंदई रेंज के लालपुर में 11 व एक हाथी साल्ही पहाड़ में मौजूद है। जिनकी निगरानी लगातार की जा रही है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के अमलडीह में 36 हाथियों की अचानक धमक हो गई थी जो आगे बढकऱ सरगुजा की सीमा पर चला गया है। हाथियों के दल ने सरगुजा जिला सीमा जाने के पहले रास्ते में मालीकछार व बलसिंघा गांव में धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This