कोरबा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार को टीपी नगर चौक में महिला कांग्रेस और कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध जताया है। वही एपस्टीन फाइल में सामने आए कथित खुलासों को लेकर किया गया। वही जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आना बेहद गंभीर विषय है। ऐसे में उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले में पद पर बने रहना उचित नहीं है। वही महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने और केंद्रीय मंत्री से जवाबदेही तय करने की मांग की। वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्री और अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वही
पुतला दहन कार्यक्रम को पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई, शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर और पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, एडी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, डॉ. गोपाल कुर्रे, रवि सिंह चंदेल, पुष्पा पात्रे, प्रवीण ओगरे, इब्राहिम, गिरधारी बरेठ, जगन्नाथ थवाईत, संतोष राठौर, रामदास महंत, प्रदीप सागर, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, श्याम बाई, संगीता जांगड़े, मीरा सिंह, नीलम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला सचिव जमुना राठौर ने किया। प्रदर्शन के दौरान चौक पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और पुलिस बल भी तैनात रहा।
![]()

