Friday, February 13, 2026

एबीवीपी का फाड़ा पोस्टर, भडक़ा आक्रोश,कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत

Must Read

एबीवीपी का फाड़ा पोस्टर, भडक़ा आक्रोश,कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत

कोरबा। वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें दूर दूर से विद्यार्थी पीजी कॉलेज में पढऩे आते है। जिनको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्वारा महाविद्यालय के सामने विद्यार्थियों के हेल्प के लिए व नव प्रवेशित छात्र / छात्राओं को ज्वाइन कर संपर्क करने हेतु फ्लैक्स/ होडिंग लगाया गया था। जिसे किसी अज्ञात व असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रात 10:00 बजे के बाद फ्लैक्स को निकाल कर ले गये है। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छ.ग. के कोरबा प्रवास को लेकर एक रात पहले ही उनके छात्र संगठन के फ्लैक्स को नुकसान पहुँचाना व शांति व्यवस्था को भंग करने एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न करने आदि की मंशा को परिलक्षित करता है।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएम भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर एवीबीपी का फ्लेक्स निकालना व क्षतिग्रस्त करना यह कांग्रेस व कांग्रेस के छात्र विंग संगठन एनएसयूआई के नाकामी को दर्शाता है। इस कृत्य से एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है तथा इस पर त्वरित कार्यवाही की मांग को लेकर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मिल कर सूचित किया गया। सिविल लाइन थाना पहुँच कर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय से मिल कर शिकायत दर्ज करवाया गया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This