एरिया मैनेजर हुआ लापता
कोरबा। स्लम बस्ती के लिए निकली मोबाइल मेडिकल यूनिट में सवार एरिया मैनेजर रास्ते में उतरने के बाद लापता हो गया। परिजन ने पुलिस को उसके गुमशुदगी की सूचना दी। शहर के इतवारी बाजार में किराना दुकान का संचालन करने वाले सलीम शेख का पुत्र शाहनवाज शेख मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत चलने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट का एरिया मैनेजर है। वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह घर से ड्यूटी पर पहुंचा था। जहां से सुबह 8 बजे मोबाइल मेडिकल यूनिट लेकर स्टाफ के साथ स्लम बस्ती के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में ट्रांसपोर्टनगर में बंगाली चाल के पास वैन रुकने के बाद वह उतरा फिर लापता हो गया।
![]()

