Saturday, February 14, 2026

एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

Must Read

एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी पारा में निवास करने वाले नागराज पिता बुधवार सिंह 30 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक रात में वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया हुआ था। सोमवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक नागराज एसईसीएल रजगामार में कार्यरत था, पिता के गुजर जाने पर उनके स्थान पर नागराज की ज्वाइनिंग हुई थी। मृतक अविवाहित था। जिस पर बूढ़ी मां और एक बहन की जिम्मेदारी थी। घटना की सूचना बांकी मोंगरा पुलिस को दी गई है। मृतक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है यह जांच का विषय है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This