Saturday, February 14, 2026

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट को किया गया रवाना

Must Read

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट को किया गया रवाना

कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों में आमजनों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ किया गया। दीपका क्षेत्र के परियोजना प्रभावित गांवों हरदी बाजार, रेकी, मलगाँव, सुआभोंडी एवं अमगाँव में चलित एम्बुलेंस के माध्यम से परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं इलाज किया जायेगा द्य इस चलित एम्बुलेंस में ग्रामीणों की सुविधा के लिए चिकित्सक एवं साथ में पैथोलॉजीस्ट नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी हैं। इन चलित एम्बुलेंस (एमएमयू) को संजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपका क्षेत्र द्वारा मेडिकल टीम एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This