Thursday, February 26, 2026

एसईसीएल संचालन समिति की हुई बैठक

Must Read

एसईसीएल संचालन समिति की हुई बैठक

कोरबा। गुरुवार को सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में निदेशक मंडल व समिति के सदस्यों द्वारा इसी माह सेवानिवृत होने जा रहे सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, संचालन समिति के सदस्य नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसकेएमसी), वीएम मनोहर (सीटू), एके पाण्डेय (सीएमओएआई) एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This