ऑटो चालक और सवारी से नगदी व मोबाइल की लूट

Must Read

ऑटो चालक और सवारी से नगदी व मोबाइल की लूट

कोरबा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर में ऑटो चालक और सवारी से साढ़े चार हजार रुपए नकदी और मोबाइल लूट की घटना सामने आई है। चालक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चिमनी भट़्ठा निवासी पुकार गिरी ऑटो चालक है। वह बुधवार मध्य रात्रि लगभग दो बजे रेलवे स्टेशन से दो सवारी को बैठाकर गंतव्य के लिए निकला था। तुलसी नगर में एक सवारी को छोड़ा। इसके बाद वह दूसरे सवारी को छोडऩे के लिए ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था। इस बीच तुलसी नगर पंडाल के समीप आंगनबाड़ी के पास तीन युवक आए। ऑटो को रूकवाया। डंडा दिखाकर जेब में रखे 600 रुपए और ऑटो में बैठे सवारी का बैग लेकर भाग गए। बैग में चार हजार रुपए नकदी और मोबाइल था। घटना के बाद सवारी डरकर वहां से चला गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This